Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : अधेड़ दंपति पर किया जानलेवा हमला, पति की मौत, आरोपी गिरफ्तार...

वहीं कान्हा पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

CG Crime : अधेड़ दंपति पर किया जानलेवा हमला, पति की मौत, आरोपी गिरफ्तार...
X

CG Crime : महासमुंद। जिले के बसना थाना के ग्राम बिटांगीपाली खार में स्थित अपने खेत में करपा उठा कर वापस लौट रहे अधेड़ दंपति पर गांव के ही एक युवक ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पति की मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि पूरा मामला पैसों के लेनदेन से जुडा है।

CG Crime : बता दें कि ग्राम भटोरी निवासी बरातू पटेल 50 वर्ष और उसकी पत्नी द्रौपती पटेल दोनों अपने खेत में करपा उठा कर वापस आ रहे थे, तभी वहां बिटांगीपाली निवासी सुशील उर्फ कान्हा पटेल 40 वर्ष आया और पैसों की मांग करने लगा। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कान्हा ने बरातू से पहले पैसे उधार लिया था जिन्हे वह लौटाया नहीं था। घटना के दिन दोपहर जब वह बरातू पटेल से दुबारा पैसों की मांग करने लगा, तो बरातू ने पहले से लिए उधार को वापस करने की मांग की। इसी बात को लेकर बरातू और कान्हा में वाद-विवाद हुआ और इसी बीच कान्हा ने धारदार हथियार से बरातु पर वार कर दिया।

CG Crime : इस हमले के बाद बरातू की पत्नी बीच-बचाव करने आई, तो उस पर भी कान्हा ने हमला कर दिया। जिससे बरातू पटेल की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे इलाज के लिए रायपुर रिफर कर दिया है। जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं कान्हा पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire