Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : हिस्ट्रीशीटर की हत्या से फैली सनसनी, जेल से छूटने के कुछ दिन बाद पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

कुंदरापारा में वारदात, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

CG Crime : हिस्ट्रीशीटर की हत्या से फैली सनसनी, जेल से छूटने के कुछ दिन बाद पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
X

CG Crime : दुर्ग। जिले में एक हिस्ट्रीशीटर की बेरहमी से हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंदरापारा में बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर लेखराम कोठारी पर हमला कर उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लेखराम कोठारी को कुछ समय पहले दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से रिहा होने के बाद रविवार रात कुंदरापारा में उस पर हमला हुआ, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या अन्य कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire