Create your Account
CG Crime : घास काटने खेत गई महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है वजह...
CG Crime : सरगुजा। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र ग्राम वंदना में एक महिला की खेत में हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि महिला घास काटने खेत गई थी, जहां आरोपी ने उसके सिर पर टांगी से वार कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
CG Crime : बता दें कि मृतिका का नाम कांति पैंकरा पति सुकरित पैंकरा 35 वर्ष है। वह ग्राम वंदना की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि कांति पैंकरा शाम को अपने खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान गांव के ही 55 वर्षीय पंचुराम मांझी हाथ में टांगी लिए लकड़ी काटने जंगल की ओर जा रहा था। जंगल जाने के दौरान वो महिला के खेत के पास से होकर गुजर रहा था। तभी उसके हाथ में टांगी देख महिला तेज आवाज में उससे पूछताछ करने लगी। जिससे आरोपी गुस्सा हो गया और महिला के सिर पर हमला कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई होगी।
CG Crime : जब महिला घर नही पहुँची तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। महिला का पति सुकरित उसे तलाश करते हुए खेत के पास पहुँचा। जहाँ उसने कांति को खेत में लहूलुहान हालत में देखा तो उसके होश उड़ गए। खेत में उसकी पत्नी की अस्त -व्यस्त लाश पड़ी हुई थी। जिसे देख बदहवास होकर वह घर पहुँचा और परिजनों को पत्नी की हत्या के बारे में जानकारी दी। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बरामद कर उसे हॉस्पिटल भेजा दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पंचुराम मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास टांगी को जब्त कर लिया।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुरैना की सबलगढ़ मंडी में लगी भीषण आग, 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक; लाखों का नुकसान
- 2. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी
- 3. CG News: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण जनहित में उठाया गया कदम: हाई कोर्ट , शिक्षकों की सभी 24 याचिकाएं खारिज
- 4. मेघालय ने रचा चिकित्सा इतिहास: पहली बार सफल TAVI प्रक्रिया, स्वदेशी MYVAL हार्ट वॉल्व सिस्टम का हुआ इस्तेमाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

