Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, बच्चों ने मचाया शोर, आरोपी हुआ फरार...

CG Crime : जीपीएम। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी में दिनदहाड़े एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई।

CG Crime : दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, बच्चों ने मचाया शोर, आरोपी हुआ फरार...
X
CG Crime : जीपीएम। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी में दिनदहाड़े एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस डॉग स्क्वायड और फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CG Crime : बता दें कि आज शुक्रवार के दोपहर मृतिका राधा बाई अपने घर में थी। तभी एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और महिला से छेड़खानी करने लगा। जिससे महिला ने विरोध किया, तो युवक ने उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के दौरान महिला के बच्चे शोर मचाने लगे, जिससे आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। गौरेला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत डॉग स्क्वायड और फॉरेसिंक टीम को मौके पर बुलाया।

CG Crime : पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार हत्यारे युवक की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना से खैरझीटी गांव के लोग भयभीत हैं। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire