Begin typing your search above and press enter to search.
CG Crime: भिलाई में सुबह-सुबह मर्डर, हंसी-मजाक में युवकों ने दोस्त को ही मारा डाला

दुर्ग। CG Crime: भिलाई में शनिवार सुबह एक युवक ने नाबालिग के साथ मिलकर अपने दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चाय पीने के दौरान हंसी-मजाक को लेकर चाकू से मारा गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। मामला रामनगर कब्रिस्तान के पास छठ तालाब का है। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे दो आरोपियों को छावनी पुलिस ने पावर हाउस रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया।
CG Crime: मिली जानकारी के मुताबिक जामुल क्षेत्र के रहने वाले रोहित सिंह (24) की हत्या की गई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। चाय दुकान के आपपास मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


