Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime: एक रसगुल्ला के लिए हत्या, शादी पार्टी में नाबालिगों ने चाकू मारकर ली युवक की जान

CG Crime: दुर्ग जिले में शादी के पार्टी के दौरान खाना परोस रहे दो नाबालिगों के साथ खाने की चीजों को लेकर हुए विवाद में दो नाबालिगों

CG Crime: एक रसगुल्ला के लिए हत्या, शादी पार्टी में नाबालिगों ने चाकू मारकर ली युवक की जान
X

भिलाई/दुर्ग। CG Crime: दुर्ग जिले में शादी के पार्टी के दौरान खाना परोस रहे दो नाबालिगों के साथ खाने की चीजों को लेकर हुए विवाद में दो नाबालिगों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

CG Crime: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जेवरा में एक शादी हो रही थी। इसी दौरान वहां खाना परोस रहे दो नाबालिगों से विवाद हो गया। जानकारी के अनुसर खाने की प्लेट में एक और रसगुल्ला नहीं देने को लेकर युवक का दोनों में विवाद हो गया। लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया।

CG Crime: विवाद के बाद जब मामला शांत हुआ तो लोग अपने घरों की ओर जाने लगे। इस बीच दोनों में फिर विवाद शुरु हो गया और नाबालिगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी के बाद युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया.वहीं उसे चाकू मारने वाले मौके से भाग गए।

CG Crime: घटना के बाद दोनों नाबालिग बदमाश जेवरा सिरसा चौकी पहुंचे और सरेंडर कर दिया।जिसके बाद पुलिस दोनों को तुरंत लेकर मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire