Create your Account
CG Crime : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.40 करोड़ का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार
CG Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 281.900 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपए आंकी गई है। इस मामले में महाराष्ट्र के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, ओडिशा से गांजा तस्करी की सूचना मिलने पर एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा थाना पुलिस ने एनएच-53 रेहटीखोल रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक फॉर्च्यूनर (MH 12 WC 0090) और एक स्कॉर्पियो (MH 12 YH 0090) को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों में बोरियों में भरा गांजा मिला, जिसे ओडिशा के फुलवानी से महाराष्ट्र के पुणे ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने गांजे के साथ दोनों वाहन—फॉर्च्यूनर (40 लाख) और स्कॉर्पियो (25 लाख), साथ ही 4 मोबाइल फोन जब्त किए। कुल जब्ती की कीमत 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत शंकर गोले, क्षितिज वीरसेन जाधव, अक्षय नंदकुमार निगम, अभिषेक डेविड जगले और महेश काटकर शामिल हैं, जो सभी महाराष्ट्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता समेत तीन की मौत, महिला घायल
- 2. LSG vs DC IPL 2026: लखनऊ 141 पर ऑलआउट, एनगिडी और नटराजन ने झटके 3-3 विकेट, दिल्ली के सामने 142 रनों का टारगेट
- 3. UP News : रील बनाने के चक्कर में नदी में लगाई छलांग, चार किशोर डूबे; 48 घंटे बाद बरामद हुए शव
- 4. Rashmika-Anime Awards 2026: रश्मिका मंदाना एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर छाईं, दूसरी बार टोक्यो एनीमे अवॉर्ड्स में बनेंगी प्रेजेंटर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

