Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime: प्रेमी निकला प्रेमिका का हत्यारा, पहचान छिपाने पेट्रोल से जलाया चेहरा, पुलिस ने सुलझाई बोरी में मिली लाश की गुत्थी

CG Crime: अमलीडीह के हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रेमी ने ही अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर उसके चेहरे और शरीर को पेट्रोल से जलाया था। शव के टुकड़े कर बोरियों में

CG Crime: प्रेमी निकला प्रेमिका का हत्यारा, पहचान छिपाने पेट्रोल से जलाया चेहरा, पुलिस ने सुलझाई बोरी में मिली लाश की गुत्थी
X
बालोद। CG Crime: अमलीडीह के हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रेमी ने ही अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर उसके चेहरे और शरीर को पेट्रोल से जलाया था। शव के टुकड़े कर बोरियों में भरकर जंगल और नहर किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime: दरअसल 13 अप्रैल 2024 को बालोद क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह के नहर किनारे एक जली-कटी लाश मिली थी, जिसका सिर, हाथ, पैर एक बोरी में मिला था। दूसरे दिन अमलीडीह के जंगल में जली-कटी लाश का धड़ मिला। चेहरा जलने के कारण पहचान मुश्किल हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की और जल्द ही हत्या का मामला दर्ज कर जांच में लिया।


CG Crime: मामले की गंभीरता को देखेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। थाना प्रभारी बालोद और साइबर सेल प्रभारी को अज्ञात महिला के शव की पहचान एवं आरोपी की पतासाजी के लिए विशेष टीम बनाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

CG Crime: जांच टीम ने आसपास के जिलों दुर्ग, धमतरी, कांकेर, राजनांदगांव, मानपुर मोहला के पुलिस से संपर्क कर महिला गुम इंसान की जानकारी प्राप्त की गई। पीएम रिपोर्ट में मृतिका का नसबंदी होना पाया गया था, जिसके आधार पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मितानीन के माध्यम से मृतिका की पहचान के प्रयास किए गए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire