Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : देर रात नकाबपोशों ने घर में घुसकर दो भाइयों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और संभावित कारणों की जांच में जुटी हुई है।

CG Crime : देर रात नकाबपोशों ने घर में घुसकर दो भाइयों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत
X

CG Crime : सक्ती। जिले में देर रात हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। बिर्रा क्षेत्र के करही गांव में नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर सो रहे दो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेत-सीमेंट कारोबारी सम्मेलाल कश्यप के घर यह हमला उस वक्त हुआ जब पूरा परिवार गहरी नींद में था। अचानक घर में घुसे हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमले में बड़े बेटे आयुष कश्यप को दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं छोटे बेटे आशुतोष कश्यप के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे करही गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह घर में घुसकर की गई वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है, लेकिन फिलहाल हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और संभावित कारणों की जांच में जुटी हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire