Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime: स्टेशन रोड के पास मिले कोल कारोबारी पर फायरिंग करने वाले शूटर्स के अंतिम फूटेज, दिल्ली रूट की ट्रेन से भागे, पुलिस टीम रवाना

CG Crime: स्टेशन रोड के पास मिले कोल कारोबारी पर फायरिंग करने वाले शूटर्स के अंतिम फूटेज, दिल्ली रूट की ट्रेन से भागे, पुलिस टीम रवाना

CG Crime: स्टेशन रोड के पास मिले कोल कारोबारी पर फायरिंग करने वाले शूटर्स के अंतिम फूटेज, दिल्ली रूट की ट्रेन से भागे, पुलिस टीम रवाना
X
रायपुर। CG Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के रिंगरोड पर दो दिन पहले अज्ञात शूटर्स द्वारा कारोबारी की कार पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के अंतिम फूटेज स्टेशन रोड के पास मिले हैं।



CG Crime:अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी आरोपी दिल्ली रूट की ट्रेन से फरार हो गए।फूटेज मिलने के बाद बदमाशों की तलाश में पुलिस की तीन अलग-अलग टीम झारखंड, राजस्थान तथा मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुई है। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों के बारे में स्थानीय स्तर पर पतासाजी कर रही है।




CG Crime: पुलिस के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अपनी बाइक श्याम नगर में लावारिस हालत में छोड़ने के बाद दोपहर 12 से साढ़े 12 बजे के बीच ऑटो से रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान रास्ते में दोनों बदमाशों ने अपने कपड़े बदले।


CG Crime: स्टेशन पहुंचने के बाद बदमाश एक नाश्ते की दुकान में पहुंचे, जहां दोनों ने चाय, सिगरेट पी। इसके बाद बदमाश एक मोबाइल शॉप पहुंचे, जहां नया मोबाइल खरीदा। मोबाइल खरीदने के बाद बदमाश स्टेशन के अंदर घुसे, वहां से वे दिल्ली जाने वाली किसी ट्रेन में बैठकर फरार हो गए। बदमाश कहां भागे हैं, इसकी जानकारी फिलहाल पुलिस के पास नहीं है।



CG Crime: एक दिन पूर्व रेकी करने स्टेशन, घटनास्थल पहुंचे



घटना के बाद पुलिस ने घटना दिनांक के अलावा उसके दो से तीन दिन पूर्व के सीसीटीवी फूटेज की पड़ताल की है। पड़ताल में पुलिस को पता चला कि बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के एक दिन पूर्व रेलवे स्टेशन के अलावा घटनास्थल की रेकी कर भागने का रूटमैप तैयार किया। साथ ही बदमाशों ने घटना के समय ट्रेन की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। उसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया।


CG Crime: पड़ोसी जिले में पनाह लेने की आशंका



CG Crime: बता दें कि एक माह पूर्व जो शूटर्स रायपुर आए थे और घटना को अंजाम देने के पूर्व पकड़े गए। इसे ध्यान में रखते हुए बदमाशों द्वारा इस बार अपनी योजना में परिवर्तन करते हुए रायपुर छोड़ किसी पड़ोसी जिले में पनाह लिए जाने की आशंका पुलिस को है। घटना के दूसरे दिन फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटना स्थल से लेकर भागने के रास्ते, रेलवे स्टेशन तक का क्राइम सीन री-क्रिएट किया।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire