Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : ड्रीम इलेवन के नाम पर अपहरण और सट्टेबाजी का खुलासा, 2 गिरफ्तार, रेडी अन्ना एप से जुड़ा मामला...

दो मुख्य आरोपियों, सिमरन कौर और राहुल पासवान को गिरफ्तार कर लिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

CG Crime : ड्रीम इलेवन के नाम पर अपहरण और सट्टेबाजी का खुलासा, 2 गिरफ्तार, रेडी अन्ना एप से जुड़ा मामला...
X

CG Crime : दुर्ग। जिले के भिलाई नगर में ड्रीम इलेवन क्रिकेट में नौकरी का झांसा देकर एक युवक का अपहरण करने और अवैध सट्टेबाजी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अपहृत युवक रजत शाह को झारखंड के बोकारो से सकुशल बरामद कर लिया और दो मुख्य आरोपियों, सिमरन कौर और राहुल पासवान को गिरफ्तार कर लिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि वैशाली नगर थाने में प्रहलाद शाह ने अपने भतीजे रजत शाह के अपहरण की शिकायत दर्ज की थी। अपहरणकर्ताओं ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी सहायता से आरोपियों का ठिकाना बोकारो में पता लगाया। वैशाली नगर पुलिस और एसीसीयु की संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम ने बोकारो में छापेमारी के दौरान आरोपी राहुल पासवान को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि रजत को सिमरन कौर और अन्य साथियों ने बंधक बनाया था। रजत को पहले बोकारो में रखा गया था, लेकिन बाद में उसे पतरातु स्टेशन ले जाया गया। पुलिस ने पतरातु स्टेशन पर घेराबंदी कर रजत को छुड़ा लिया और सिमरन कौर को भी गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अन्य आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

ड्रीम इलेवन का झांसा, रेडी अन्ना एप का खेल-

रजत शाह ने बताया कि उसे पैसे की जरूरत थी, जिसके चलते वह सिमरन कौर के संपर्क में आया। सिमरन ने उसे ड्रीम इलेवन में ऑपरेटर की नौकरी का लालच देकर रांची बुलाया। वहां से उसे बोकारो ले जाया गया, जहां एक अवैध क्रिकेट सट्टेबाजी का सेटअप था। यह सेटअप रेडी अन्ना नामक अवैध सट्टेबाजी एप से जुड़ा था, न कि ड्रीम इलेवन से। जब रजत को सच्चाई पता चली, तो उसने काम करने से इनकार कर दिया। इसी बीच, आरोपियों को सट्टेबाजी में 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ, जिसके बाद उन्होंने रजत को बंधक बनाकर उसके परिजनों से फिरौती मांगना शुरू कर दिया।

सिमरन का सटोरियों से कनेक्शन-

पुलिस जांच में सामने आया कि सिमरन कौर का भिलाई और अन्य क्षेत्रों के कई सटोरियों से गहरा संपर्क है। उसने अपने साथी राहुल पासवान और अन्य लोगों के साथ मिलकर रजत को बंधक बनाया और मारपीट की। दोनों आरोपियों पर धारा 351(4), 140(ए), और 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire