Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : चाबी बनाने वाले गैंग ने किया लाखों का कैश और जेवर पर हाथ साफ, एमपी से गिरफ्तार...

पुलिस ने अब तक कई चोरी की वारदातों का खुलासा किया है और इन आरोपियों को अन्य मामलों में भी संलिप्त होने के शक के तहत पूछताछ कर रही है।

CG Crime : चाबी बनाने वाले गैंग ने किया लाखों का कैश और जेवर पर हाथ साफ, एमपी से गिरफ्तार...
X

CG Crime : दुर्ग। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने चाबी बनाने के बहाने घरों में सेंधमारी कर लाखों रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम निशान सिंह और राजू सिंह है, जो सिंधी कालोनी के एक घर में घुसे थे और आलमारी में रखे बहुमूल्य सामान चुराकर फरार हो गए थे। घटना की शिकायत प्रार्थीया सविता तलरेजा ने मोहन नगर थाने में दर्ज कराई थी।

CG Crime : उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी चाबी बनाने के नाम पर उनके घर पहुंचे और बातों में उलझाकर उनके आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस की जांच के दौरान आरोपियों की पहचान राजू सिंह और निशान सिंह के रूप में हुई, जो इंदौर के निवासी हैं।

CG Crime : पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम भेजी, लेकिन आरोपी बड़ोदरा में भाग गए थे। लगातार तलाश के बाद उन्हें जावरा (म.प्र.) से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 8 लाख 70 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। पुलिस ने अब तक कई चोरी की वारदातों का खुलासा किया है और इन आरोपियों को अन्य मामलों में भी संलिप्त होने के शक के तहत पूछताछ कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire