Create your Account
CG Crime : कट्टे की नोक पर ज्वलेर्स संचालक से लूट, झारखंड के खतरनाक गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार...
CG Crime : रामानुजगंज। शहर के मध्य में दिनदहाड़े करीब 6 करोड़ के ज्वेलरी और नगदी लूट के मामले में पुलिस ने युवती सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि झारखंड के ईनामी बुंकी सोनी गिरोह ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूट के माल को एक ज्वेलर को बेच दिया था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने लूट के सोने और नगद राशि को भी बरामद कर लिया है।
CG Crime : बता दें कि गांधी चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में गत 11 सितंबर को तीन हथियारबंद लोग 8 किलो सोने की ज्वेलरी और करीब 5 लाख रूपए नगद लूटकर भाग गए थे। लूटेरों ने ज्वेलर्स संचालक राजेश सोनी पर हमला भी किया था। दिनदहाड़े लूट के मामले के आरोपियों को तुरंत धरपकड़ करने में पुलिस नाकाम रही। पखवाड़े भर बाद पुलिस ने झारखंड से लूट के आरोपियों को पकड़ लिया है। कुल सात आरोपी पकड़े गए हैं।
CG Crime : घटना में झारखंड के ईनामी बुंकी सोनी गिरोह के सदस्य शामिल थे। गिरोह के सदस्यों पर झारखंड में ईनाम भी घोषित है। पुलिस ने बताया कि लूटे गए सोने को आरोपियों ने एक ज्वेलर को बेच दिया था जहां से बरामद कर लिया गया है। ज्वेलर को भी पकड़ लिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. BJP Meeting at Amit Shah Residence : अमित शाह के आवास पर भाजपा की बड़ी बैठक, चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी
- 2. Thursday Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 3. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दिव्य दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
- 4. CG Police Transfer : SP ने बदले 12 पुलिसकर्मियों के पदस्थापन, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

