Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़, 8 महिला सहित 14 गिरफ्तार, लाखों रूपए का जेवरा बरामद...

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, लवन थाना, साइबर सेल, और सिटी सर्विलांस की पुलिस टीम ने इन ठगों के खिलाफ अभियान चलाया

CG Crime : अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़, 8 महिला सहित 14 गिरफ्तार, लाखों रूपए का जेवरा बरामद...
X
CG Crime : बलौदाबाजार। ज़िले के लवन थाना क्षेत्र में एक अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। चंद्र कुमार वर्मा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, कुछ अज्ञात लोग टूटे-फूटे सोना-चांदी के जेवरात को नया बनाने के नाम पर गांव में घूमकर लोगों को प्रलोभित कर रहे थे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, लवन थाना, साइबर सेल, और सिटी सर्विलांस की पुलिस टीम ने इन ठगों के खिलाफ अभियान चलाया। इस सिलसिले में कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 8 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं।



CG Crime : पुलिस ने गिरोह के पास से 2 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार नगद रकम बरामद किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले पर अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार ने कहा, यह गिरोह लगातार लोगों को ठगने का काम कर रहा था। हमारी टीम ने समय रहते कार्यवाही की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लोगों से अनुरोध है कि वे ऐसे ठगों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire