Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपी चढ़ें पुलिस के हत्थे, 13 मोटरसाइकिलें बरामद...

इस कार्रवाई ने जिले में वाहन चोरी की समस्या से निपटने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

CG Crime : अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपी चढ़ें पुलिस के हत्थे, 13 मोटरसाइकिलें बरामद...
X

CG Crime : मुंगेली। जिले में पुलिस ने बाइक चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एक अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में 11.35 लाख रुपये की अनुमानित कीमत की 13 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। इस कार्रवाई ने जिले में वाहन चोरी की समस्या से निपटने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से मुंगेली जिले में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के सभी थानों और साइबर सेल को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। 22 जून को जरहागांव और सरगांव थाना क्षेत्रों में हुई दो बाइक चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने सघन जांच शुरू की। 23 जून को गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम फुलवारी में संदिग्ध वेदप्रकाश वैष्णव को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम उजागर किए, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से 13 मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

गिरोह के सदस्य मुख्य रूप से पथरिया और आसपास के क्षेत्रों के हैं, और इनकी उम्र 19 से 26 वर्ष के बीच है। इन युवाओं ने मुंगेली के अलावा भाटापारा, रायपुर, कोटा, और रतनपुर जैसे क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। बरामद मोटरसाइकिलों में हीरो स्प्लेंडर, पैशन प्रो, ग्लैमर, टीवीएस राइडर, बजाज पल्सर, होंडा ड्रीम युगा, और होंडा लियो जैसी लोकप्रिय बाइकें शामिल हैं, जो चोरी के बाद काले बाजार में बेचने की योजना थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire