Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : मामूली विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

CG Crime : मामूली विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime : कटघोरा। बांगो थाना क्षेत्र के दमहामुड़ा स्थित गांधी मोहल्ला में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति और उसकी पत्नी के बीच शराब के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

वारदात की सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार नहीं हुआ, बल्कि घर में ही मौजूद मिला।

पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के अन्य कारणों और पारिवारिक विवाद के पहलुओं की भी जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire