Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, मायके घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम...

आरोपी धीरज ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी ज्योति को मायके ले जाने के बहाने घर से दूर ले गया।

CG Crime : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, मायके घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम...
X
CG Crime : बलौदाबाजार। जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र के जुनवानी गांव के पास सोमवार सुबह एक महिला की खून से लथपथ लाश मिली। जिसमें पुलिस जांच के दौरान आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतिका, ज्योति रात्रे 29 वर्ष रील वीडियो बनाती थी, जिसके कारण उसके पति धीरज रात्रे को आपत्ति थी। इसके अलावा, धीरज को अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक था, जो उसकी हत्या की वजह बना।


CG Crime : आरोपी धीरज ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी ज्योति को मायके ले जाने के बहाने घर से दूर ले गया। उसने ज्योति को मोटरसाइकिल पर बैठाकर तेलासी से बलौदाबाजार की ओर निकला। रास्ते में गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी में पत्थर खदान के पास उसने कैंची और हथौड़ा से ज्योति पर हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया। घटना के बाद, आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि, शव मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और मामले की छानबीन के बाद हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire