Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : पति ने की महिला नगर सैनिक पत्नी की हत्या, आरोपी थाने में किया सरेण्डर...

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चरित्र शंका के चलते इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया।

CG Crime : पति ने की महिला नगर सैनिक पत्नी की हत्या, आरोपी थाने में किया सरेण्डर...
X

CG Crime : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। कस्तूरबा हॉस्टल में तैनात 32 वर्षीय महिला नगर सैनिक ओमिका ध्रुव की उनके पति सोहन साहू ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद पाण्डुका थाने पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चरित्र शंका के चलते इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया।

CG Crime : पुलिस के अनुसार, ओमिका और सोहन साहू, दोनों मुरमुरा गांव के निवासी थे और 10 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे भी हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच चरित्र शंका को लेकर आए दिन विवाद हो रहा था। घटना से एक सप्ताह पहले ओमिका अपनी मां के घर रह रही थीं और छुट्टी के बाद हॉस्टल ड्यूटी जॉइन करने पति के साथ बाइक से गरियाबंद लौट रही थीं। गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर पहुंचने पर दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ।

CG Crime : गुस्से में आकर सोहन ने ओमिका का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। मृतका के गले पर नाखून के निशान मिले हैं, जो हत्या की क्रूरता को दर्शाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयप्रकाश नेताम फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही सभी तथ्यों को सामने लाया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire