Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर लाश के साथ बिताई रात, गांव में फैली सनसनी...

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर लाश के साथ बिताई रात, गांव में फैली सनसनी...
X

CG Crime : डोंगरगढ़। रिश्तों की कड़वाहट ने एक बार फिर खौफनाक रूप ले लिया। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कलकसा में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसकी लाश के साथ ही रात बिताई। घटना पंजाबी पारा निवासी इंद्रजीत बग्गा 53 वर्ष और उनकी पत्नी अमरजीत बग्गा 56 वर्ष के बीच हुए विवाद के बाद सामने आई।

CG Crime : बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह विवाद हत्या तक पहुंच जाएगा। बीती रात इंद्रजीत ने ईंट से पत्नी की पिटाई कर उसकी हत्या कर दी और फिर लाश के पास ही सो गया। सुबह घर का दरवाजा बंद देख पड़ोसियों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो अमरजीत खून से लथपथ पड़ी थी, जबकि इंद्रजीत बेहोश था।

CG Crime : मौके पर चाकू और ईंटें मिलीं, जिससे हत्या की बर्बरता का पता चला। पुलिस ने इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, लेकिन पुलिस यह जांच कर रही है कि यह आवेश में हुई हत्या थी या योजनाबद्ध। इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire