Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : पति ने पत्नी पर टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

राजेश कुमार मरावी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

CG Crime : पति ने पत्नी पर टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime : बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम शिवतराई में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। चरित्र को लेकर संदेह के चलते पति ने पत्नी पर टंगिया और चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 25 अक्टूबर की सुबह की है। प्रार्थी रामचरण पोर्ते ने बताया कि उसकी बेटी नांदबाई मरावी का पति राजेश कुमार मरावी (40 वर्ष) के साथ चरित्र शंका को लेकर विवाद चल रहा था। झगड़ा बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी पर हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल नांदबाई को तत्काल रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कोटा पुलिस ने घटना के बाद आरोपी राजेश कुमार मरावी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire