Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : हिस्ट्रीशीटर की चाकू मारकर हत्या, पुराने विवाद के चलते दी वारदात को अंजाम, दो गिरफ्तार

मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

CG Crime : हिस्ट्रीशीटर की चाकू मारकर हत्या, पुराने विवाद के चलते दी वारदात को अंजाम, दो गिरफ्तार
X

CG Crime : बिलासपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया। घटना हटरी चौक के पास लाइफ केयर अस्पताल के नजदीक हुई। मृतक शानू उर्फ अमन हुसैन (25) था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी विकास तिवारी और उसके साथी पुराने विवाद को लेकर शानू पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। इसी तनाव के चलते उसके साथियों ने मिलकर हिस्ट्रीशीटर शानू पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर दिया, जिससे देर रात तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire