Begin typing your search above and press enter to search.
CG Crime : छत्तीसगढ़ के इस जिले में दिल दहला देने वाली वारदात, पहले बनाया हवस का शिकार, फिर प्राइवेट पार्ट में.... पुलिस ने किया चौकानें वाला ये खुलासा
CG Crime : जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के खोड़ मार्ग में एक महिला की झाड़ियों में अर्धनग्न लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

CG Crime : जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के खोड़ मार्ग में एक महिला की झाड़ियों में अर्धनग्न लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची और शव को देखकर दुष्कर्म और हत्या करने की आशंका व्यक्त की है। मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है।
CG Crime : बता दें कि जांजगीर के अकलतरा वार्ड नंबर 5 के खोड़ मार्ग में एक 55 वर्षीय अधेड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में लाश मिली। महिला की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का शिनाख्त कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला का शव अर्ध नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला के प्राइवेट पार्ट में झाड़ियों की लकड़ी के टुकड़े घुसे मिले हैं। जिससे आशंका है कि महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
CG Crime : पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं। वहीं महिला के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम रात करीबन 7 से 8 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी थी। परिवार वालो का कहना कही भी चली जाती थी मगर घर जरूर आती थी, इस वजह से खोज बीन नही की गई। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला पहुंचे हुए थे। मौके पर जाकर देखा और एफएसएल टीम को बारीकी से जांच करने कहा है। वहीं अकलतरा पुलिस ने संदेही को पकड़ा है और उसे पूछताछ की जा रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


