Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : अंधविश्वास में पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

इस अंधविश्वास के चलते उसने अपने दादा की हत्या की योजना बनाई।

CG Crime : अंधविश्वास में पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime : भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के भैंसमुंडी गांव में अंधविश्वास की भेंट एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां पोते ने अपने दादा की ब्लेड से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी कने सिंग कांगे ने अपने दादा श्यामलाल पर जादू-टोने का आरोप लगाते हुए इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि आरोपी कने सिंग कांगे ने छह साल पहले शादी की थी, लेकिन उसे अब तक संतान प्राप्ति नहीं हुई थी। वह इसकी वजह अपने दादा श्यामलाल को मानता था और दावा करता था कि दादा ने उस पर जादू-टोना किया है, जिसके कारण उसे बच्चा नहीं हो रहा। इस अंधविश्वास के चलते उसने अपने दादा की हत्या की योजना बनाई।

घटना के दिन श्यामलाल अपनी मुर्गियों की बाड़ी की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान आरोपी पोते कने सिंग ने मौका पाकर पहले उसका मुंह दबाया और फिर ब्लेड से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। श्यामलाल की चीख सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने घायल श्यामलाल को देखा। मृतक ने मरने से पहले पड़ोसियों को बताया कि कने सिंग ने उसका गला रेता है। पड़ोसियों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही श्यामलाल ने दम तोड़ दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कने सिंग मौके से फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर एक पेट्रोल पंप पर फरार होने की फिराक में बैठा हुआ पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire