Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : गर्लफ्रेंड की चाकू और पत्थर से हत्या, शव खेत में फेंका, आरोपी गिरफ्तार...

पुलिस ने साहिल को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime : गर्लफ्रेंड की चाकू और पत्थर से हत्या, शव खेत में फेंका, आरोपी गिरफ्तार...
X

CG Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया। खरोरा थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा मुस्कान धीवर 16 वर्ष की चाकू और पत्थर से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसका प्रेमी और दूर का रिश्तेदार साहिल धीवर 20 वर्ष है, जिसने शक के चलते इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने साहिल को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, साहिल और मुस्कान के बीच प्रेम संबंध थे। साहिल को शक था कि मुस्कान किसी अन्य लड़के से फोन पर बात करती है और उसका किसी और के साथ अफेयर है। इसी शक में उसने मुस्कान की हत्या की साजिश रची। 26 जून को हल्की बारिश के बीच साहिल ने मुस्कान को घुमाने के बहाने गांव के बाहर तोर्रा तालाब के पास ले गया। वहां उसने चाकू से वार कर और पत्थर से कुचलकर मुस्कान की हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में फेंककर वह फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज और सबूतों ने खोला राज-

हादसे के बाद मुस्कान के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 27 जून को दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तोर्रा तालाब के खेत में एक लड़की का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मुस्कान के रूप में की। पास ही साहिल की चप्पल और गमछा मिला, जिसकी पहचान उसके पिता ने की। एक सीसीटीवी फुटेज में मुस्कान को साहिल के साथ बाइक पर जाते देखा गया था। साहिल ने हत्या के बाद अपना मोबाइल बंद कर दिया और भाटापारा रेलवे स्टेशन पर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया।

महाराष्ट्र से गिरफ्तार, कबूला गुनाह-

खरोरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने एक हफ्ते की तलाश के बाद साहिल को महाराष्ट्र के गोंदिया से धर दबोचा। पूछताछ में साहिल ने हत्या की बात कबूल कर ली। थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि आरोपी महाराष्ट्र भागने की फिराक में था। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire