Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे...

गिरोह का तीसरा सदस्य फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

CG Crime : नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे...
X

CG Crime : बलौदा बाजार। जिले के लवन थाना पुलिस के टीम ने नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 2.32 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को लवन बाजार स्थित जिला सहकारी बैंक के पीछे एक खंडहर में दबिश देकर गिरफ्तार किया। गिरोह का तीसरा सदस्य फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

CG Crime : बता दें कि शनिवार को थाना लवन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग लवन बाजार में नकली नोट लेकर आए हैं और उन्हें बाजार में खपाने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की और जिला सहकारी बैंक के पीछे खंडहर में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की तलाशी में 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल राशि 6,400 रुपये थी।

CG Crime : पूरी योजना के साथ किया जा रहा था अपराध-

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर नकली नोट छापने का काम कर रहे थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक रंगीन प्रिंटर मशीन खरीदी थी, जिसकी मदद से वे नकली नोट तैयार करते थे। वे 100, 200 और 500 रुपये के नकली नोट छापकर उन्हें बाजार में खपाने का प्रयास कर रहे थे।

CG Crime : रायपुर के किराए के मकान से बरामद नकली नोट-

आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि उन्होंने नकली नोट छापने की प्रिंटर मशीन, कागज और बड़ी मात्रा में छापे गए नकली नोट रायपुर के भाठागांव स्थित विनायक नगर में अपने किराए के मकान में छिपा रखे हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल रायपुर में दबिश दी और वहां से 2,26,000 रुपये के नकली नोट, प्रिंटर मशीन और अन्य सामग्री बरामद की।

CG Crime : तीसरा आरोपी अभी फरार- इस मामले में पुलिस को पता चला है कि गिरोह का तीसरा सदस्य, जो नकली नोट बाजार में खपाने के लिए निकला हुआ था, फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

CG Crime : आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा-

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम भुवन साहू उर्फ भूपेश 25 वर्ष और तुषार साहू उर्फ सोनू 26 वर्ष हैं, जो लवन थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 के निवासी हैं। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire