Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : गैस कटर से रेलिंग काटने वाला गिरोह बेनकाब, 5 दबोचे गए, 10 अब भी फरार

सार्वजनिक संपत्ति पर हाथ साफ करने वाले संगठित गिरोह का कोरबा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

CG Crime : गैस कटर से रेलिंग काटने वाला गिरोह बेनकाब, 5 दबोचे गए, 10 अब भी फरार
X

CG Crime : कोरबा। शहर में सार्वजनिक संपत्ति पर हाथ साफ करने वाले संगठित गिरोह का कोरबा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल की लोहे की रेलिंग गैस कटर से काटकर ले जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 10 आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 17 जनवरी 2026 की रात सुनियोजित तरीके से गैस कटर का इस्तेमाल कर पुल की भारी-भरकम लोहे की रेलिंग काटी और वाहन में भरकर फरार हो गए। इस संबंध में चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में साइबर सेल और चौकी सीएसईबी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और लगातार पतासाजी के जरिए पूरे गिरोह की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 01 टाटा एस (छोटा हाथी), 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, गैस कटर मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर और एलपीजी सिलेंडर, मोबाइल फोन व 6,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर करीब 5 टन कटी हुई लोहे की रेलिंग भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में लोचन केवट (20), जयसिंह राजपूत (23), मोती प्रजापति (27), सुमित साहू (19) व केशवपुरी गोस्वामी उर्फ पिच्चर (22) है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार 10 आरोपियों की तलाश के लिए दबिश लगातार जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire