Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : मोबाइल पर शुरू हुई दोस्ती का खौफनाक अंत, पत्नी संग युवक को देख पति ने टंगिया से कर दी हत्या

मंदसौर से मिलने पहुंचा था युवक, आपत्तिजनक स्थिति में देख भड़का पति

CG Crime : मोबाइल पर शुरू हुई दोस्ती का खौफनाक अंत, पत्नी संग युवक को देख पति ने टंगिया से कर दी हत्या
X

CG Crime : धमतरी। मोबाइल फोन पर हुई पहचान एक युवक की जान ले लेगी, यह शायद किसी ने नहीं सोचा था। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार कुर्रीडीह गांव में अवैध संबंध के शक ने एक व्यक्ति को इतना आक्रोशित कर दिया कि उसने युवक पर टंगिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक करीब एक वर्ष पहले शंकर की पहचान गांव की एक महिला से मोबाइल फोन के माध्यम से हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ गईं। बताया जा रहा है कि युवक ने खुद को सेना का जवान बताकर महिला का विश्वास जीता था।

बुधवार को शंकर अपनी महिला मित्र से मिलने मंदसौर से धमतरी पहुंचा। रात के समय वह महिला के घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान महिला का पति घर पहुंच गया और दोनों को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह दृश्य देखकर वह आपा खो बैठा और गुस्से में टंगिया से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में शंकर सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire