Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime: मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी देने के नाम पर करोड़ों की ठगी, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

CG Crime: मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। रायपुर साइबर थाना में प्रार्थी राजन असपिलिया ने रिपोर्ट

CG Crime: मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी देने के नाम पर करोड़ों की ठगी, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
X
रायपुर। CG Crime: मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। रायपुर साइबर थाना में प्रार्थी राजन असपिलिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने अक्टूबर 2023 में वर्क फ्रॉम होम की तलाश के दौरान एक विज्ञापन देखा जिसमें मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी का दावा किया गया था। इस विज्ञापन में फार्मा हेल्थ एकेडमी का जिक्र था, जिसमें मुफ्त में 20 हजार रुपए की नौकरी देने का वादा किया गया था।


CG Crime: प्रार्थी ने विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर 83195-11400 और 99101-03088 पर संपर्क किया और शिव साहू से बातचीत की, जो स्वयं को फ्रेंचाइजी हेड बता रहे थे। इसके बाद प्रार्थी की बात सीईओ सुरेश कुन्ती सिंह से हुई, जिन्होंने दिल्ली के लक्ष्मीनगर स्थित अपने हेड ऑफिस का पता बताया।


CG Crime: ऐसे बिछाया ठगी का जाल


खुद को कंपनी का सीईओ बताने वाले सुरेश कुन्ती सिंह ने प्रार्थी से उनका बायोडाटा लिया और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव फ्रेंचाइजी खोलने का प्रस्ताव दिया। प्रार्थी ने रायपुर में सेंटर खोलने के लिए सहमति जताई और 6 लाख रुपएका भुगतान करने को तैयार हुआ। सुरेश कुन्ती सिंह ने प्रार्थी के 45 साल के फार्मा इंडस्ट्री के अनुभव को देखकर उन्हें रायपुर के साथ पूरे छत्तीसगढ़ का रीजनल कार्यालय खोलने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए प्रार्थी ने विभिन्न तिथियों और किश्तों में कुल 14 लाख 30 हजार रुपए उनके बताए खातों में जमा किए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire