Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime: दुर्ग में चाकू से केक काटने वाले 5 रीलबाज गिरफ्तार, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया था अपलोड

CG Crime: दुर्ग-भिलाई। दुर्ग शहर में सोशल मीडिया पर चाकू से केक काटने और उसे लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार

CG Crime: दुर्ग में चाकू से केक काटने वाले 5 रीलबाज गिरफ्तार, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया था अपलोड
X

CG Crime: दुर्ग-भिलाई। दुर्ग शहर में सोशल मीडिया पर चाकू से केक काटने और उसे लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस घटना में नाबालिगों की संलिप्तता भी सामने आई है।

CG Crime: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी अंकित कुरील, अशोक मालापुर, प्रेम चंद्राकर और दो बालक सड़क के बीच जन्मदिन मनाते दिख रहे थे। आरोपियों ने मोचीपारा, दुर्ग स्थित रविदास मंदिर के पास वर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के सामने अपनी बाइक बीच सड़क पर खड़ी कर यातायात बाधित किया।

CG Crime: आरोपियों ने बाइक पर केक रखकर धारदार लोहे के चाकू से काटा और फिर उसी चाकू को हवा में लहराते हुए वीडियो बनाया। मामला सामने आने के बाद सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने मामले में तत्काल संज्ञान लिया और आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया, जहां पूछताछ में सभी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। कार्रवाई के दौरान एक धारदार लोहे का चाकू भी बरामद किया गया है।

CG Crime: इस मामले में आरोपियों पर धारा 126(2), 191(2) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए वयस्कों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोचीपारा, दुर्ग निवासी अंकित कुरील (18 वर्ष), अशोक मालापुरे (35 वर्ष) और प्रेम चंद्राकर (22 वर्ष) शामिल हैं। इनके अलावा दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire