Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG Crime : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
- Rohit banchhor
- 04 Jun, 2025
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विवेक पोद्दार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
CG Crime : दुर्ग। जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने बेमेतरा में पदस्थ पुलिस कांस्टेबल विवेक पोद्दार पर गंभीर आरोप लगाते हुए छावनी थाने में शिकायत दर्ज की है। उसने बताया कि आरोपी कांस्टेबल ने परिजनों की गैरमौजूदगी में उसके घर में घुसकर कई बार धमकाकर उसके साथ रेप किया। शुरुआत में परिजनों ने मामला दबाने की कोशिश की, जिससे कांस्टेबल का हौसला बढ़ा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विवेक पोद्दार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 2021 में जब उसके मां और भाई काम पर गए थे, तब कांस्टेबल विवेक पोद्दार उसके घर में घुसा। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए, मुंह दबाया, और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने जब परिजनों को बताया, तो उन्होंने डर और सामाजिक दबाव के चलते उसका मुंह बंद कर दिया।
इसके बाद आरोपी ने कई बार धमकाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की हिम्मत जुटाने के बाद दर्ज शिकायत के आधार पर छावनी थाना पुलिस ने कांस्टेबल विवेक पोद्दार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जो वर्तमान में फरार बताया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Opium Cultivation in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती पर सख्ती, सीएम विष्णुदेव साय ने 15 दिन में कलेक्टरों से मांगी रिपोर्ट
- 2. Raipur liquor sales break record on Holi: होली पर रायपुर वाले गटक गए 58 करोड़ रुपए की शराब, राजधानी में शराब की बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूटे
- 3. CG Crime: कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में चल रहा था जुआ, पुलिस रेड में 16 गिरफ्तार, 3.59 लाख नकद और 22 मोबाइल जब्त
- 4. Attack on Farooq Abdullah: मैं 20 साल से उसे मारना चाहता था'... फारूक अब्दुल्ला पर हमला, शादी समारोह में गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

