Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime: ढाबा संचालक और टायर दुकानदार में जमकर मारपीट, एक की मौत

फिलहाल, झगड़े का असल कारण और इसमें शामिल लोगों की संख्या का खुलासा नहीं हो पाया है।

CG Crime: ढाबा संचालक और टायर दुकानदार में जमकर मारपीट, एक की मौत
X
बलौदाबाजार। CG Crime: बलौदाबाजार जिले में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट की घटना में एक युवक की मौत हो गई है। यह मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है।



CG Crime: जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार के हिरमी में ढाबा संचालक और टायर दुकानदार संजय पासवान के बीच शुक्रवार को झगड़ा हुआ। झगड़े में गंभीर रूप से घायल टायर दुकान संचालक संजय को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।



CG Crime: फिलहाल, झगड़े का असल कारण और इसमें शामिल लोगों की संख्या का खुलासा नहीं हो पाया है। सुहेला पुलिस मामले की जांच कर रही है और संजय की हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire