Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : टोनही के शक में ससुर ने विधवा बहू को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

डंडे से सिर पर किए कई वार, इलाज से पहले तोड़ा दम

CG Crime : टोनही के शक में ससुर ने विधवा बहू को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime : जशपुर। जिले में अंधविश्वास ने एक परिवार को उजाड़ दिया। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के डुडुंगजोर गांव में टोनही (जादू-टोना) के संदेह में एक व्यक्ति ने अपनी विधवा बहू की कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतका नबिना राठिया अपने घर के आंगन में मौजूद थी, तभी उसके ससुर सुखसिंह राठिया 50 वर्ष ने उस पर टोनही होने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपी घर के भीतर से लकड़ी का डंडा लेकर आया और महिला के सिर पर कई वार कर दिए।

हमले में गंभीर रूप से घायल नबिना को परिजन और ग्रामीण तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पत्थलगांव लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसे संदेह था कि उसकी विधवा बहू उसके बच्चे पर जादू-टोना करती है।

इसी अंधविश्वास के कारण उसने गुस्से में आकर हमला किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire