Create your Account
CG Crime : जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल, भरी दोपहर भतीजों ने चाचा पर बरसाए चाकू, मौके पर मौत
CG Crime : सूरजपुर। जिले में जमीन विवाद ने एक परिवार को खून से रंग दिया। गुरुवार दोपहर लवलीहुड कॉलेज के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो भतीजों ने कथित तौर पर अपने ही चाचा पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान बरन राम निवासी ग्राम पीढ़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी न्यायिक कार्य से सूरजपुर न्यायालय आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उनके भतीजों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला इतना अचानक और तेज था कि बरन राम को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गंभीर चोटों के चलते उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घटनास्थल के आसपास से हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि आरोपियों से पूछताछ जारी है।
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीन संबंधी पुराना विवाद सामने आ रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद घटना की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Related Posts
More News:
- 1. MHA Declares 23 as Terrorists under UAPA: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, UAPA के तहत 23 लोगों को घोषित किया आतंकवादी
- 2. Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 579 और निफ्टी 170 अंक चढ़कर बंद
- 3. IND A vs SL A: भारत ए ने श्रीलंका ए को अनौपचारिक टेस्ट में 10 विकेट से हराया, गुरनूर बरार ने लिए 10 विकेट
- 4. India Vs England 1st T20: भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

