Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर और कैश, जांच में जुटी पुलिस

चोर सोने-चांदी के गहनों के साथ करीब एक लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए।

CG Crime : शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर और कैश, जांच में जुटी पुलिस
X

CG Crime : दुर्ग। जिले के भिलाई स्थित राधिका नगर में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था और इसी मौके का फायदा उठाकर बदमाश घर का ताला तोड़ अंदर घुस गए। चोर सोने-चांदी के गहनों के साथ करीब एक लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए।

मकान मालिक त्रिलोक सिंह जब परिवार के साथ वापस लौटे तो घर का नजारा देखकर सन्न रह गए। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था और घर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खंगालकर चोर कीमती जेवरात और नकदी समेट ले गए थे। घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और इलाके के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोर पहले से घर की रेकी कर रहे थे और परिवार के बाहर जाते ही वारदात को अंजाम दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire