Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : पूर्व प्रेमी ने युवती के सामने बॉयफ्रेंड को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी विजय कोर्राम 24 वर्ष, निवासी आलबेड़ा, की तलाश तेज कर दी है।

CG Crime : पूर्व प्रेमी ने युवती के सामने बॉयफ्रेंड को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस
X

CG Crime : कोंडागांव। जिले में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। नगरपालिक चौक पर लव ट्रायंगल से जुड़े विवाद में एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भूपेश यादव 22 वर्ष, निवासी बोटी कनेरा, के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी विजय कोर्राम 24 वर्ष, निवासी आलबेड़ा, की तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 12.30 बजे नगरपालिक चौक पर हुई। भूपेश यादव अपनी महिला मित्र के साथ टहल रहा था, जब युवती का पूर्व प्रेमी विजय कोर्राम वहां पहुंचा। दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। गुस्से में आकर विजय ने जेब से चाकू निकाला और भूपेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में भूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हमलावर विजय घटना के बाद फरार हो गया।


स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल भूपेश को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हत्या प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश से जुड़ी प्रतीत हो रही है। आरोपी विजय कोर्राम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस ने विजय कोर्राम की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं, जो उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इसके साथ ही, युवती से भी गहन पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी कहानी और अन्य संभावित पहलुओं का पता लगाया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire