Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG Crime : छोटे कुल्हाड़ी से हमला कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है वजह
CG Crime : दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के डबरा पारा में एक दिल दहला देने वाली घटना में छोटे भाई शरद ठाकुर 25 वर्ष ने अपने मंझले भाई सुदामा ठाकुर 27 वर्ष की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। यह खूनी विवाद शनिवार देर रात पैसे को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हत्या में बदल गया। घायल सुदामा को परिजनों ने अस्पताल नहीं पहुंचाया, और रविवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी शरद को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, सुदामा, शरद और उनके बड़े भाई चंद्रशेखर ठाकुर माता-पिता के निधन के बाद अपनी मौसी और मौसा के साथ डबरा पारा में एक ही घर में रहते थे। सुदामा कुछ समय पहले एक सड़क हादसे में घायल हो गया था, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी और उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो गई थी। वह कोई काम नहीं करता था और अपने खर्चों के लिए अक्सर भाइयों से पैसे मांगता था। शनिवार रात को भी सुदामा ने शरद से पैसे मांगे, जिसे लेकर दोनों के बीच बहस हुई।
गुस्से में आकर शरद ने कुल्हाड़ी से सुदामा के चेहरे और गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के बाद सुदामा खून से लथपथ हालत में तड़पता रहा, लेकिन परिजनों ने उसे अस्पताल नहीं ले गए। पड़ोसियों ने घायल सुदामा को देखकर परिजनों से पूछताछ की, तो उन्होंने गुमराह करते हुए कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया है। रविवार सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुदामा को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस की सख्त पूछताछ में सच्चाई सामने आई कि शरद ने ही अपने भाई की हत्या की थी। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने शरद ठाकुर को हिरासत में ले लिया है और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर
- 2. CG Suspended : डेढ़ साल की बच्ची के मामले में पुलिस की लापरवाही, महिला थाना प्रभारी समेत दो निलंबित
- 3. T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप के दूसरा सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की होगी टक्कर, जीतने वाली टीम की फाइनल में होगी एंट्री, जानिए वानखेड़े की पिच का मिजाज, लाइव स्ट्रीमिंग समेत हर छोटी बड़ी जानकारी
- 4. MP News : पीपल के पेड़ के नीचे पूजा कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों का हमला, 15 को मारे डंक, दो अस्पताल में भर्ती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

