Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : जमीन विवाद में खून से रंगी धरती, भाइयों ने मिलकर अपने ही दो सगे भाइयों को उतारा मौत के घाट...

CG Crime : रजनीश सिंह, मुंगेली। जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुधवारा में जमीन के बंटवारे को लेकर पहले से चली आ रही

CG Crime : जमीन विवाद में खून से रंगी धरती, भाइयों ने मिलकर अपने ही दो सगे भाइयों को उतारा मौत के घाट...
X
CG Crime : रजनीश सिंह, मुंगेली। जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुधवारा में जमीन के बंटवारे को लेकर पहले से चली आ रही रंजिश ने एक बार फिर खौफनाक रूप ले लिया। जहां दो सगे भाइयों की उनके ही परिवार के सदस्यों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई। बता दें कि तोरण पाटले के सात बेटे थे। भागबली, वकील, केजू, माखन, रामबली, कौशल और नरेन्द्र। इन भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर पहले से ही तनाव चल रहा था। परिवार दो गुटों में बंटा हुआ था, और इसी रंजिश के कारण एक भयानक घटना घटी।


CG Crime : 25 अगस्त 2024 को, भागबली पाटले 55 वर्ष, वकील पाटले 45 वर्ष और कौशल पाटले अपने खेत में काम कर रहे थे। उसी समय, पहले से ही घात लगाए बैठे आरोपी केजू पाटले, माखन पाटले, रामबली पाटले और परिवार के अन्य सदस्य उन पर हमला करने की योजना बना रहे थे। जैसे ही भागबली, वकील और कौशल खेत से निकलकर रोड की ओर बढ़े, केजू पाटले और अन्य ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।


CG Crime : केजू ने अपने ट्रैक्टर से भागबली और वकील को कुचल दिया, जिससे भागबली की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल वकील पाटले को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। इस हमले में कौशल पाटले और वकील की पत्नी संतोषी भी घायल हो गए।


CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, और एसडीओपी एस.आर. घृतलहरे ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। गांव में नाकेबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनमें केजूराम पाटले, उनकी पत्नी चित्रलेखा, रामबली की पत्नी रजनी, माखन की पत्नी मिनाक्षी और माखन का बेटा शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में हत्या और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire