Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : मुक्ता टॉकिज से पुष्पा 2 की कमाई लूटी, गार्ड को बंधक बनाकर चोरों ने किया लाखों का माल साफ...

लूट की सूचना सिनेमाघर के कर्मचारियों को सुबह हुई जब उन्होंने सिनेमाघर का ताला खोला और गार्ड को कमरे से बाहर निकाला।

CG Crime : मुक्ता टॉकिज से पुष्पा 2 की कमाई लूटी, गार्ड को बंधक बनाकर चोरों ने किया लाखों का माल साफ...
X

CG Crime : दुर्ग। सोमवार तड़के जिले के भिलाई तीन स्थित मुक्ता ए2 सिनेमाघर से पुष्पा 2 फिल्म की पूरी कमाई लूट ली गई। चोरों ने सिनेमाघर में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर लाखों रुपए और डीवीडी तक लूट लिए। यह घटना सुबह लगभग 4 बजे की है।

CG Crime : बता दें कि दो युवक सिनेमाघर में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड नोहर देवांगन से मारपीट की और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद लुटेरों ने लॉकर की चाबी लेकर उसमें रखे 1 लाख 34 हजार रुपए लूट लिए। इसके साथ ही पुष्पा 2 फिल्म की डीवीडी भी लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना सिनेमाघर के कर्मचारियों को सुबह हुई जब उन्होंने सिनेमाघर का ताला खोला और गार्ड को कमरे से बाहर निकाला।

CG Crime : सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग-

लूट की इस घटना के बाद सिनेमाघर के मैनेजर दीपक कुमार ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दो युवक घटनास्थल पर दिख रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को अपनी जांच में शामिल किया और सिक्योरिटी गार्ड से भी पूछताछ की।

CG Crime : पुष्पा 2 की कमाई पर लूट-

इस घटना के दौरान सिनेमाघर में पुष्पा 2 फिल्म चल रही थी, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। सिनेमाघर के सभी शो हाउसफुल चल रहे थे, और यही मौका लुटेरों ने लूट के लिए चुना। मालिक और स्टाफ ने इस पूरे मामले की पुरानी भिलाई थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

CG Crime : पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि लूट की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों से भी फुटेज एकत्र कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire