Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG Crime : अंधविश्वास के चलते हंसते खेलते परिवार उजड़ा, आरोपियों ने दूधमुंहे को भी नहीं बख्शा, दो महिला सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो...
दरअसल पूरा मामला ग्रामीणों के अनुसार टोना जादू को लेकर हैं, जहां मृतक और मारने वाले परिवार के बीच विवाद हुआ।

CG Crime : बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में अंधवश्विास के चलते एक हंसते खेलते परिवार तबाह हो गया। आरोपियों ने एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी। यहां तक आरोपियों ने 6 माह के दूधमुंहे बच्चे को भी नहीं बख्शा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिला भी शामिल है।
CG Crime : दरअसल पूरा मामला ग्रामीणों के अनुसार टोना जादू को लेकर हैं, जहां मृतक और मारने वाले परिवार के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि मृतक चेतराम राम केंवट और उसकी दो बेटियां यशोदा, जमुना और 6 माह की नातिन को अपनी जान गवां कर चुकानी पड़ी। इस हत्या की ख़बर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फ़ैल गई। सूचना के आधार पर कसडोल पुलिस मौके पर पहुंच कर पुरे गांव में घेराबंदी करते हुए छरछेद से दो महिला सहित पांच आरोपी रामनाथ पाटले, दीपक पाटले और दिलकुमार पाटले को गिरफ्तार कर लिया है।
CG Crime : अंधविश्वास बनी हत्या की वजह
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के पड़ोस में रहने वाले रामनाथ पाटले के घर में किसी बच्चे की तबियत हमेशा खराब रहती थी। आरोपियों ने बच्ची को ठीक करने के लिए झाड़-फूंक का सहारा लिया। उन्हें शक था कि, उनके पड़ोसी चैतराम के परिवार ने ही बच्ची पर जादू-टोना किया है। इसी शक में उन्होंने चैतराम के परिवार पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
CG Crime : घर के अंदर का नजारा देख सन्न रह गई पुलिस
गुरूवार की शाम घटना की सूचना मिलने के बाद कसडोल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घर के अंदर जाकर देखा तो पुलिस की भी रूह कांप उठी। दरअसल आरोपियों ने सभी को इतनी बेरहमी से मारा था कि, घर में पड़े शव क्षत-विक्षत हो गए थे। एक साथ 4 लाशें पड़ी हुई थी और खून के छींटे पूरे घर में बिखरे हुए थे।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


