Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : एकतरफा प्यार में युवक ने धारदार हथियार से युवती को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच भी जारी है।

CG Crime : एकतरफा प्यार में युवक ने धारदार हथियार से युवती को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime : कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में शनिवार शाम एक 25 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या ने इलाके को सनसनी फैला दी है। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि हत्या का कारण एकतरफा प्यार और मोबाइल पर हुई कहासुनी था।

जानकारी के अनुसार, मृतिका रानू साहू अपने घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता उस समय काम पर गए हुए थे। शाम करीब 7 बजे जब परिजन लौटे, तो कमरे में रानू की खून से लथपथ लाश पाई गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि रानू के सिर पर किसी भारी या धारदार वस्तु से वार किया गया था, जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौत तत्काल हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या के आरोपी राहुल जोगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और मृतिका के बीच एकतरफा प्रेम संबंध को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। मोबाइल पर हुई कहासुनी के बाद आरोपी घर पहुंचा और धारदार हथियार से हमला कर युवती की हत्या कर दी।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच भी जारी है। डॉग स्क्वायड की भूमिका इस मामले में अहम साबित हुई, जिसने आरोपी तक पहुंचने में पुलिस की मदद की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire