Breaking News
:

CG Crime : घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार...

CG Crime

CG Crime

CG Crime : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। यह दुखद घटना गरियाबंद थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरीगांव में घटी, जहां 13 नवंबर को डीलेश्वर ध्रुव ने अपनी पत्नी लक्ष्मी बाई को जान से मार दिया। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो शराब के नशे में बढ़ता गया और अंततः हत्या की घटना में परिणत हुआ।


CG Crime : बता दें कि डीलेश्वर ध्रुव और लक्ष्मी बाई दोनों आदतन शराबी थे और अक्सर शराब पीने के बाद उनके बीच हिंसक विवाद होते रहते थे। 12 नवंबर को भी दोनों के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था, जिसमें लक्ष्मी को चोटें भी आई थीं। फिर 13 नवंबर को फिर से विवाद हुआ, जो इस बार बहुत बढ़ गया। नशे की हालत में डीलेश्वर ने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीट दिया, जिससे लक्ष्मी को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।


CG Crime : घटना के बाद गंभीर अवस्था में लक्ष्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया, और पुलिस ने आरोपी पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us