Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime: DSP का पति गांजा तस्करी में गिरफ्तार, इनोवा कार से 2 क्विंटल गांजा जब्त

CG Crime: सरायपाली के पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के दामाद सूर्यकांत नंद को सारंगढ़ से सरायपाली बॉर्डर में अवैध गांजा तस्करी करते

CG Crime: DSP का पति गांजा तस्करी में गिरफ्तार, इनोवा कार से 2 क्विंटल गांजा जब्त
X

सरायपाली/रायपुर। CG Crime: सरायपाली के पूर्व विधायक किस्मत लाल नंद के दामाद सूर्यकांत नंद को सारंगढ़ से सरायपाली बॉर्डर में अवैध गांजा तस्करी करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पत्नी DSP के पद पर आसीन है।

CG Crime: जानकारी के अनुसार डोंगरीपाली थाना पुलिस बल ने इनोबा गाड़ी से 2 क्विंटल गांजा बरामद किया है। वह गाड़ी पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे के नाम पर आरटीओ में रजिस्टर्ड है। पुलिस ने गाड़ी और गांजा जब्त कर लिया है लेकिन वाहन चालक मौके पर से फरार हो गया। बरामद किए गए गांजा की कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है।


CG Crime: पूर्व विधायक किस्मतलाल नंद ने माना- गाड़ी उनकी है मामले में पूर्व विधायक किस्मतलाल नंद ने माना कि, गाड़ी उनके बेटे अंकित नंद के नाम पर ही रजिस्टर है। उन्होंने कहा कि, मुझे रात 2 बजे घटना की सूचना मिली। गाड़ी 12 बजे से घर पर नहीं थी। हमारे पास तीन ड्राइवर हैं लेकिन यह पता नहीं है कि, गाड़ी उस वक्त कौन चला रहा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire