Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : दोहरा हत्याकांड से दहला इलाका, सास और दामाद की गला दबाकर हत्या, बेटी घायल, तीन हिरासत में

घटना की जांच में फॉरेंसिक टीम और पुलिस की विशेष टीम जुटी हुई है।

CG Crime : दोहरा हत्याकांड से दहला इलाका, सास और दामाद की गला दबाकर हत्या, बेटी घायल, तीन हिरासत में
X

CG Crime : रायगढ़। जिले में एक भयावह डबल मर्डर की घटना ने इलाके को दहला दिया है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में सास और दामाद की गला दबाकर हत्या कर दी गई, जबकि मृतिका की बेटी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला का नाम सुकमेत सिदार (80 वर्ष) और उनके दामाद लक्ष्मण सिदार लगभग 60 वर्ष है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला को हाल ही में एनटीपीसी से जमीन के मुआवजे के रूप में लाखों रुपए मिले थे।

पुलिस का अनुमान है कि संपत्ति को लेकर विवाद के चलते ही परिवार के लोगों ने यह खूनी वारदात की। पुलिस ने मामले में परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। घटना की जांच में फॉरेंसिक टीम और पुलिस की विशेष टीम जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire