Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : दामोदा में मिली महिला की सिर कुचली लाश, रेप और हत्या की जताई आशंका

इस घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है।

CG Crime : दामोदा में मिली महिला की सिर कुचली लाश, रेप और हत्या की जताई आशंका
X

CG Crime : दुर्ग। जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र के ग्राम दामोदा में शनिवार सुबह एक महिला का सिर कुचला शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। महिला की उम्र करीब 35 से 37 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने खेत के पास महिला का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा कि महिला के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिल रहे हैं कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल खुद घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की दिशा तय करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी बुलवाया। पुलिस अब आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire