Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : रेत के ढेर पर मिला युवक का शव, चाकू से गोदकर मारने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

मृतक के पेट और सीने पर गंभीर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका गहराती जा रही है।

CG Crime : रेत के ढेर पर मिला युवक का शव, चाकू से गोदकर मारने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
X

CG Crime : रायपुर। राजधानी से सटे तिल्दा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वार्ड क्रमांक 15 में रेत के ढेर पर एक युवक की खून से सनी लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के पेट और सीने पर गंभीर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका गहराती जा रही है।

सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने जब रेत के ढेर पर युवक का शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान ललित यादव, निवासी नेवरा के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire