Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : घर में बाइक के नीचे मिली कपड़ा व्यवसायी की लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका...

यह घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिलतरा की है।

CG Crime : घर में बाइक के नीचे मिली कपड़ा व्यवसायी की लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका...
X

CG Crime : तखतपुर। तखतपुर में एक कपड़ा व्यवसायी की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पीड़ित की लाश उसके घर में मोटरसाइकिल के नीचे दबी मिली है। शव पर कई जगह चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिलतरा की है।

CG Crime : बता दें कि मृतक कपड़ा व्यवसायी रशिक लाल गुप्ता की पत्नी ने हाल ही में पंचायत में वार्ड पंच का चुनाव लड़ा था। इस वजह से इस हत्या को चुनावी प्रतिद्वंद्विता से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस अभी इस दिशा में जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रशिक लाल गुप्ता शराब पीने के आदी थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह हत्या शराब के नशे में हुई झगड़े का नतीजा तो नहीं है।

CG Crime : अब तक कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है। एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि मामला संदेहास्पद है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों और परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire