Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : सनकी बॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर दंपति को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है वजह...

वहीं मुख्य आरोपी कमल सतनामी 38 वर्ष फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

CG Crime : सनकी बॉयफ्रेंड ने दोस्त के साथ मिलकर दंपति को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है वजह...
X

CG Crime : कोरबा। जिले के सवर्गमंगला चौकी के भिखारी डेरा में एक सनकी बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पति-पत्नी को मार डाला। बताया जाता है कि आरोपी का शादीशुदा औरत से अफेयर था। जिससे महिला के पति ने संबंध बनाते देख लिया था। इसके बाद आरोपी ने उसके पति के साथ महिला को भी मार दिया। बता दें कि मृतक वासुदेव यादव 66 वर्ष और उसकी पत्नी शांता बाई 64 वर्ष की हत्या की गई है। पुलिस ने महिला के बॉयफ्रेंड के दोस्त शेख रमजान अली 42 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी कमल सतनामी 38 वर्ष फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

CG Crime : दरअसल, ये वारदात 3 दिसंबर की है। कमल सतनामी, दोस्त शेख रमजान अली और महिला का पति वासुदेव यादव के घर से कुछ दूरी पर शराब पी रहे थे। इस दौरान जब महिला का पति वासुदेव यादव नशे में चूर हो गया तो उसे आता हूं कहकर कमल उसके घर चला गया। कमल जब काफी देर तक वापस शराब पीने वाली जगह पर नहीं आया तो वासुदेव यादव भी अपने घर के लिए चला गया। इस दौरान उसने अपनी पत्नी के साथ कमल को संबंध बनाते देख लिया। कमल ने भंडा फूट जाने की डर से वासूदेव के सीने पर लात मारी। इससे वह गिर गया। बॉयफ्रेंड ने पत्नी के सामने ही उसके पति को लात-घूंसों से पीट-पीटकर मार डाला। इससे महिला घबरा गई।

CG Crime : वह बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी, तभी कमल का दोस्त शेख रमजान अली मौके पर पहुंचा। दोनों दोस्त एक राय होकर महिला को भी मारने की साजिश रची। इस दौरान शेख रमजान अली महिला के पैरों को पकड़ा और कमल ने अपनी गर्लफ्रेंड का गला घोंट दिया। वारदात के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। दूसरे दिन महिला का प्रेमी कमल सर्वमंगला पुलिस चौकी पहुंचा। उसने खुद पुलिस को यह जानकारी दी कि वासुदेव यादव और उसकी पत्नी की लाश पड़ी है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मर्डर का खुलासा हुआ।

CG Crime : पुलिस को सूचना देकर कमल उसी दौरान वहां से फरार हो गया था। अब पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने शक के आधार पर पहले पूछताछ के लिए कमल के दोस्त को पकड़ा। इस दौरान शेख रमजान अली ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ के बाद टूट गया। हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी शेख रमजान अली को जेल भेज दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire