Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG Crime: पति की हत्या की साजिश नाकाम, आरोपी पत्नी सहित तीन गिरफ्तार
सूरजपुर: सूरजपुर के लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक व्यवसाई के घर रात में घुसकर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

CG Crime: सूरजपुर: सूरजपुर के लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक व्यवसाई के घर रात में घुसकर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जहा व्यवसाई की पत्नी ने ही दो युवकों के साथ मिलकर हत्या कर लूट की साजिश रची थी. दरअसल लटोरी निवासी पीड़ित संजय अग्रवाल के घर 26 जून के देर रात दो युवक तलवार लेकर घर में घुसे और जानलेवा हमला कर दिया.
CG Crime: जहा संजय अग्रवाल और उसके पिता जख्मी हो गए. इस दौरान हमलावरों से झड़प के दौरान हमलावर भाग खड़े हुए. जहा जांच के दौरान पुलिस ने पीड़ित की पत्नी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया की पति से आए दिन विवाद होता था. जिसके कारण दो युवकों से मिलकर षड्यंत्र बनाया की घर में घुसकर पति की हत्या कर घर में रखे रूपए को लूट लेंगे और अपना हिस्सा बांट लेंगे. लेकिन षड्यंत्र सफल नहीं हुआ. लिहाजा पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही में जुटी हुई है.
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


