Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और एक्ट्रोसिटी मामले में कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन गिरफ्तार...

तैय्यब हुसैन ने सिद्धांत नागवंशी मामले में सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी

CG Crime : आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और एक्ट्रोसिटी मामले में कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन गिरफ्तार...
X
CG Crime : बिलासपुर। संकरी थाना क्षेत्र में सिद्धांत नागवंशी नामक युवक की आत्महत्या के मामले में फरार कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने तैय्यब के खिलाफ एक्ट्रोसिटी केस में अपराध दर्ज किया था, जिसमें वह फरार था।


CG Crime : बता दें कि सिद्धांत नागवंशी की आत्महत्या के मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर तैय्यब हुसैन, अकबर खान, दीपेश चौकसे, मीनाक्षी बंजारे और फैजान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया था। इसके साथ ही, भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद सरकंडा थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता रज्जब अली की आत्महत्या के मामले में भी तैय्यब और अकबर पर केस दर्ज हुआ था। अकबर खान को इन मामलों में जमानत मिल चुकी थी, जबकि तैय्यब फरार था।


CG Crime : तैय्यब हुसैन ने सिद्धांत नागवंशी मामले में सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी और रज्जब अली आत्महत्या मामले में भी उन्हें अंतरिम जमानत मिली थी। कोर्ट की शर्तों के मुताबिक, तैय्यब को जांच में सहयोग देने के लिए थाने में उपस्थित होना था। आज जब तैय्यब सरकंडा थाना में उपस्थित हुए, तो सिविल लाइन पुलिस ने उन्हें एक्ट्रोसिटी के मामले में गिरफ्तार कर लिया।


CG Crime : एक्ट्रोसिटी का मामला
तीन साल पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जमीन कब्जाने के विवाद में प्रार्थिया संध्या बंजारे की शिकायत पर तैय्यब हुसैन के खिलाफ धमकी और जातिगत गालियां देने का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में तैय्यब को अग्रिम जमानत नहीं मिल पाई थी, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें आज गिरफ्तार किया।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire