Begin typing your search above and press enter to search.
CG Crime : मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी के पुत्र की मिली जली हुई लाश, पुलिस जांच में जुटी...
घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस व डॉग स्कवाड की टीम जांच में जुट गई है।

CG Crime : राजनांदगांव। जिले के दिग्विजय स्टेडियम से सटे पिंजारा पोल गौशाला के पास आज सुबह एक कारोबारी के पुत्र के जली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस एवं डॉग स्कवाड के टीम जांच में जुट गई है। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
CG Crime : बता दें कि स्टेशन रोड स्थित हरिओम ग्लास के मलिक के पुत्र मृतक कमल लहरवानी 35 वर्ष रोजाना गौशाला पिंजरा पोल के पास गाय को चारा खिलाते थे और कुत्ते को ब्रेड बिस्किट खिलाते थे। जिससे आज सुबह भी वह भी घर से निकला था, जब कमल लहरवानी मॉर्निंग वॉक के बाद नहीं लौटे तो उनके घर वालों ने उनकी खोज चालू की, तो कमल लहरवानी की लाश स्टेडियम के बाजू में जली हुई अवस्था में मिली है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस व डॉग स्कवाड की टीम जांच में जुट गई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


